फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाति सिंह ने खोला पिटारा, स्वीट्जरलैंड की तर्ज पर कायाकल्प करने का किया वादा

Thu, 16 Nov 2017 11:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चुनावी जनसभा में मौजूद स्वाति सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के कुंज बिहारी धर्मशाला में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने वादों का पिटारा खोल दिया। उन्होने कहा, भाजपा प्रत्याशी को इस बार भी जिताएं, शहर को स्वीट्जरलैंड की तरह चमकाएंगे।
विज्ञापन




कन्नौजः विशिष्ट अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक की मौजूदगी में मुख्य अतिथि ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मार्ल्यापण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राज्यमंत्री ने कहा स्वाति सिंह ने कहा कि पिछले निकाय चुनाव में शहर में भाजपा प्रत्याशी को प्रदेश में सबसे अधिक वोटों से जीत मिली थी। तब पालिका ने सपा के शासन में विषम परिस्थितियों में काम किया। इस बार भी भाजपा प्रत्याशी को जिताएं। शहर में तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे। पार्टी के बागियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसके पास कमल निशान है, वही पहलवान है।
 


भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने केरल दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के हिंदुओं की दशा किसी से छिपी नहीं है। वहां भी बदलाव की बयार बह रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने की। इस मौके पर जिला प्रभारी दिनेश राय, आशू दुबे, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, भूदेव राजपूत, नीरज मेहरोत्रा, केशवदास टंडन, अजय वर्मा, वीरसिंह भदौरिया, बलवंत कुशवाहा, तरुण चंद्रा, सारथी गुप्ता, राजीव मिश्रा, पवन त्रिवेदी, सौरभ कटियार, रंजीत कश्यप, अनुराग तिवारी उर्फ बिट्टू, अचल अवस्थी, सचिन शर्मा, आईटी सेल जिलाध्यक्ष अल्केश त्रिवेदी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।   
विज्ञापन




सदर प्रत्याशी को बताया पुराना कार्यकर्ता
कार्यकर्ता सम्मेलन में भाषण के दौरान अधिकतर वक्ता सदर सीट से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी को पुराना कार्यकर्ता बताकर उसे जिताने के लिए सभी को प्रेरित करते रहे। एक वक्ता ने तो यहां तक कहा कि बृह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड के समय वह उनके साथ गए थे। इससे जान लीजिए कि वह कब से भाजपा की राजनीति कर रहे हैं। सदर भाजपा प्रत्याशी को नया कार्यकर्ता न समझा जाए। मालूम हो कि शहर में चर्चा है कि सदर प्रत्याशी चंद दिनों से भाजपा की राजनीति में शामिल होकर नगर पालिका का चुनव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें