फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का रूप देकर कुछ इस तरह किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 16 Nov 2017 09:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करतीं आगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। आंदोलन को धार देते हुए एक कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का प्रतिरूप बनाकर चूड़ियां पहनाई और नारेबाजी की।
विज्ञापन



गुरुवार को उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने नहर कालोनी में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनंदा तिवारी के नेतृत्व में एक कार्यकर्ता को योगी का रूप दिया गया। फिर उन्हें कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से चृूड़ियां पहनाई।


जिलाध्यक्ष सुनंदा तिवारी ने कहा कि लगातार कार्यकर्ता और सहायिकाएं मांगों को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन सरकार के नुमाइंदे ध्यान नहीं दे रहे। महामंत्री इंद्रा कुमारी, अम्रता गौर, सूरज कली, सरला गौतम, शारदा देवी, गीता सिंह, शशीकांती, अर्चना यादव, विनोदनी, रेहाना परवीन, सरजू देवी, माया पांडेय, कांती, उर्मिला, उमा तिवारी,  पुष्पा,  मंजूश्री, कृष्णा, कमला, लीलावती, ममता मिश्रा मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें