फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में यूपी की इस सीट पर पार्टी को मिलेगी बड़ी जीत, रामपुर सीट भी जीतेगी भाजपा: स्वतंत्र देव

Sun, 13 Oct 2019 09:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में शास्त्री नगर के एस्सेल पैलेस में आयोजित भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन में पहुंचे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उप चुनाव की सभी सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जन-जन में ऐसा उत्साह भरा है कि घर-घर से भाजपा के लिए आवाज आने लगी है।
विज्ञापन


आगामी 21 तारीख को प्रदेश की जिन 11 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ेंगे, सभी पर भाजपा की जीत तय है। रामपुर की सीट भी भाजपा के खाते में आएगी। गोविंदनगर सीट पार्टी रिकार्ड मतों से जीतने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़ी जाति हो या अनुुसूचित जाति, सभी वर्गों के विकास के लिए मोदी-योगी की सरकार ने योजनाएं शुरू की हैं।

कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, सपा व बसपा ने जातिवाद, जबकि भाजपा त्याग और विकास की राजनीति कर रही है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद कनौजिया, संजय विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, मंत्री नीलिमा कटियार, रवींद्र पाटनी, वीना आर्या, नरेंद्र राजपूत, विधायक महेश त्रिवेदी, जयप्रकाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राकेश सोनकर, आशा पाल, रीता शास्त्री, सतेंद्र मिश्रा, विकास दुबे आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें