कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स हब जैसा मजबूत प्लेटफार्म होना जरूरी है। ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खेल को बढ़ावा देने को लेकर जो सोच है, उसका मूर्तरूप टीएसएच के रूप में देखा जा सकता है।
बताया कि यहां पर अल्प आय वर्ग के बच्चों को योग्य प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण देकर तराशा जाता है। इस मौके पर टीएसएच के सीईओ प्रणीत अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री को खेलों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय सहित और लोग मौजूद रहे।