इटावा। एमनीव स्कूल में चल रही अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तीसरे दिन शनिवार को भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। एमनीव स्कूल के स्वर्य सिंह ने अंडर-17, 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतकर एसजीएफआई में स्थाना बना लिया है। सेंट जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लखीमपुर खीरी (ईस्ट ज़ोन) की ओंकार भारद्वाज ने अंडर-14 गर्ल्स 38+ किग्रा से सेमीफाइनल में स्थान बनाया है।
अंडर-14 वर्ग में आदिति प्रभात वर्मा और अंबी मौर्य ने शानदार खेल दिखाया। साथ ही अंश कुमार, सक्षम, युवराज, देव यादव और असित ने भी अंडर-17 वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल के अंश चौधरी ने अंडर-19 बालक अंडर-45 किग्रा वर्ग में सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
रेफरी पैनल और तकनीकी निर्णायकों ने अत्यंत निष्पक्षता और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मुकाबलों का संचालन किया। आयोजन स्थल पर मेडिकल, सुरक्षा, तकनीकी सहायता और दर्शकों के लिए सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित रहीं। सीबीएसई के ऑब्जर्वर शिव कुमार और राष्ट्रीय खेल समिति के सदस्य निखिल हंस खिलाड़ियों को फाइनल में बेहतर प्रदर्शन के टिप्स दिए। चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव, वाइस चेयरमैन डॉ. विकास यादव और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि यह खेल युवाओं को अनुशासन, धैर्य और सम्मान सिखाता है, जो जीवन की हर चुनौती का सामना करने में सहायक होता है।