कानपुर। कानपुर क्रिकेट संडे लीग सीजन-8 में रविवार को गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मैच में बीसीए लीजेंड्स ने पटेल प्रॉपर्टीज को आठ विकेट से हरा दिया। दिन-रात के मुकाबले में पटेल प्रॉपर्टीज की टीम ने पहले खेलते हुए 30 ओवर में नाै विकेट पर 188 रन बनाए।
टीम से ओम मिश्रा ने 25, गौरव पाठक ने 23, सुशील कुमार राय ने 21 और हसीन अहमद ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में डॉ. इरफान ने तीन, सौरभ दीवान, अब्दुल रहमान ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए लीजेंड्स ने 22.5 ओवर में दो विकेट खोकर 191 रन बनाकर मैच जीत लिया।
टीम से धर्मेंद्र यादव ने 76 रन, स्वर टंडन ने 88 रन बनाए। गेंदबाजी में पटेल प्रॉपर्टीज की ओर से रविंद्र आनंद ने दी विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच स्वर टंडन को चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।