फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को मिल रहा समर्थन देख सपा, बसपा प्रत्याशियों को नींद उड़ीः मौर्य

Tue, 14 Feb 2017 11:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई की सवायजपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और बालामऊ प्रत्याशी रामपाल वर्मा के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मौर्या ने कहा कि भाजपा को मिल रहे समर्थन से सपा और बसपा प्रत्याशियों को नींद की गोली खाने के बाद भी नींद नही आ रही है। उन्होंने कहा कि सूबे में बिजली नहीं मिलती है लेकिन जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां 24 घंटे बिजली मिलती है। 
विज्ञापन


जनता इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर 24 घंटे बिजली मिलेगी और किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा।  पिहानी के हामिद अली इंटर कॉलेज में उन्होंने कहाकि भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। टोडरपुर क्षेत्र में चठिया पुल के पास हुई सभा में उन्होंने कहा कि गुंडाराज, माफियाराज के खात्मे के लिए सख्त कानून लाया जाएगा। मौर्य ने सांडी, भरावन और बिलग्राम में भी सभाओं को संबोधित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें