फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजों और मतदाताओं का हुआ आमना-सामना

Tue, 14 Feb 2017 10:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमर उजाला का कार्यक्रम आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला और एलन हाउस ग्रुप ऑफ कॉलेज के संयुक्त कार्यक्रम ‘आमने-सामने’ में यूपी विधानसभा के मद्देनजर प्रमुख पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने जनता के सामने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। इस मौके पर नेताओं ने एक दूसरे पर तीखे प्रहार भी किए। कार्यक्रम चार सत्र में रखा गया था। पहले सत्र में कें द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने मोदी सरकार को विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि यूपी की बिजली डिमांड जीरो करना उनकी सरकार का लक्ष्य है।
विज्ञापन


कानपुर रूमा स्थित एलन हाउस ग्रुप के ऑडिटोरियम में हुए समारोह में पीयूष गोयल ने विधानसभा चुनाव में यूपी में अपनी पार्टी का सीधा मुकाबला बसपा से बताकर सपा-कांग्रेस के गठबंधन को घेरने की भी कोशिश की। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने मोदी सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होेंने कहा कि अर्थव्यवस्था के स्तर पर, भारत-पाकिस्तान के मसले पर भाजपा की केंद्र सरकार फेल साबित हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो वर्षों में देश में सांप्रदायिक सौहार्द खराब हुआ है। विदेश नीति में भी केंद्र सरकार फेल हुई है। 

इसी तरह तीसरे सत्र में बसपा के वरिष्ठ नेता सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि वह प्रदेश में फिर से भयमुक्त सरकार देने को कटिबद्घ हैं। वह इस बार मायावती की सरकार बनने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखे। अंतिम सत्र के वक्ता सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय लाठर ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को मजबूत जोड़ बताया। कहा कि यह गठबंधन प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर चलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ब्रांड के रूप में सबके सामने रखा। बोले, सपा गुंडे और दागदार नेताओं की पार्टी अब नहीं है। 
विज्ञापन


इस मौके पर चारों नेताओं से अमर उजाला के पाठकों की तरफ से सवाल किए गए। जिनका जवाब भी इन नेताओं ने अपने तरीके से दिया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यवसायी, उद्योगपति, शिक्षाविद और राजनेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें