संविधान सम्मान हुंकार यात्रा लेकर चित्रकूट पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बिहार में बीजेपी व सहयोगियों की जीत पर तंज कसा। कहा कि बीजेपी की जीत नहीं, यह ईवीएम का दुरुपयोग व संविधान की हत्या है।
शनिवार की देर शाम मुख्यालय पहुंचे मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में बिहार चुनाव परिणाम पर कहा कि जिस तरह चुनाव के दौरान भाजपा कैंडिडेट और प्रचारकों को जनता दौड़ा रही थी, उससे साफ था कि भाजपा का वहां कोई जनाधार नहीं है। आरोप लगाया कि भाजपा अब संविधान के बाद संविधान के अनुच्छेदों के साथ खिलवाड़ कर रही है। दलित समाज के लोग चाहे कितने भी ऊपर पद पर बैठ जाए, लेकिन मनुवादी लोग उन्हें अपमानित करने से पीछे नहीं हटते हैं। उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व और वर्तमान दलित राष्ट्रपति को मंदिर में घुसने नहीं दिया गया। ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ भाजपा कार्रवाई नहीं करती, बल्कि उन्हें बढ़ावा देती है।