स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में पीड़ित छात्रा के पक्ष में शाहजहांपुर जा रही कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव व अन्य कार्यकर्ताओं को हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटा गोकुल थाने के पास पुलिस ने रोक लिया।
शाहजहांपुर जाने से रोके जाने से नाराज कांग्रेस नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठै कांग्रेसियों में प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव सबीना सफीक, कांग्रेसी इकाई के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह लोध, पूर्व विधायक वीरेंद्र वर्मा भी मौजूद हैं। मामला बढ़ता देख सीओ नागेश मिश्रा सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।