फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद बोले- गोमाता को काटने वालों को काटेंगे, गौ रक्षा के लिए दिलाया संकल्प

Tue, 26 May 2026 08:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

शंकराचार्य ने सनातनियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो गोमाता को काटेंगे, हम उनको सबक सिखाएंगे। 
विज्ञापन
अतर्रा में कार्यक्रम के दौरान मौजूद शंकराचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गो रक्षा यात्रा के साथ जनपद पहुंचे। यहां जगह-जगह पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। अतर्रा में मुख्य चौराहा से लेकर गौराबाबा धाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उन्होंने करतल ध्वनि व फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर आशीर्वाद लिया। बाद में यात्रा बदौसा सड़क, नरैनी सड़क होते हुए मुख्यालय के लिए निकली। गौराबाबा धाम में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य ने गौ रक्षा के लिए लोगों को संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का महत्वपूर्ण आधार है। गोमाता की रक्षा करना हर सनातनी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज को एकजुट होकर गो हत्या को रोकना चाहिए। कहा कि जो लोग गाय काटेंगे, हम सनातनी गोकशी करने वालों को सबक सिखाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व आईपीएस जुगलकिशोर तिवारी, सपा नेता ओमनारायण त्रिपाठी विदित, राहुल द्विवेदी, मयंक द्विवेदी, अशोक पांडेय, ध्रुव उपाध्याय, स्मिता त्रिपाठी सहित हजारों गोभक्त मौजूद रहे।

वहीं बदौसा में व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद स्वरुप गौतम के आवास में श्रद्धालुओं व व्यापारियों ने शंकराचार्य का स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने जयघोष और स्वागत गीतों के साथ शंकराचार्य महाराज का स्वागत किया। पप्पू दुबे, रामस्वरुप पांडेय, दिलीप तिवारी, हिमांशु गुप्ता, भरत गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य ने सनातन धर्म, गौ संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। यात्रा का मुख्यालय में रात्रि विश्राम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें