फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: पीएम, सीएम पर टिप्पणी करने वाला सस्पेंड दरोगा गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2020 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले निलंबित दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार धाकरे ने इस मामले में  सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


यह वही दरोगा है, जो इटावा से चकरनगर स्थानांतरण होने पर लगभग 40 किलोमीटर तक की दौड़ लगाते हुए पहुंचने पर बेसुध हो गया था। महीने भर पहले इसी दरोगा ने कचहरी में हंगामा किया था, जिसपर वकीलों ने उसकी जमकर पिटाई की थी।

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि जनपद इटावा में तैनात उपनिरीक्षक विजय प्रताप कई महीने से निलंबित चल रहे हैं। इसी दौरान निलंबित उपनिरीक्षक ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, हिंदू देवी-देवताओं तथा देश विरोधी व विभाग के विरुद्ध टिप्पणी की।
विज्ञापन


कई अन्य संगठनों सहित भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह घाकरे ने पुलिस को तहरीर दी थी। उनके खिलाफ इस मामले में कई मुकदमे दर्ज किए गए। शनिवार को आरोपी दरोगा विजय प्रताप सिंह पुत्र तारा चन्द्र निवासी सहुवारी पोस्ट चकरा जनपद मऊ को एसओजी प्रभारी सतेंद्र सिंह यादव की टीम व सर्विलांस प्रभारी वीके सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें