फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में संदिग्ध की मिली सूचना, प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली से प्रयागराज जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में शनिवार देर रात संदिग्ध यात्री के होने की कंट्रोल रूम टूंडला को सूचना दी गई। एसएसपी, स्वॉट, डॉग स्क्वायड, अग्निश्मन टीम, आरपीएफ व जीआरपी टीम इटावा जंक्शन पर पूरी तरह से मुस्तैद हो गई। अलीगढ़ स्टेशन के पास से आरोपी के गिरफ्तार होने की सूचना के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार देर रात ट्रेन संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिल्ली से प्रयागराज रही थी। कंट्रोल रूम टूंडला से करीब 12 सूचना मिली कि ट्रेन में एक संदिग्ध यात्री बैठा है। उसका हरहाल में पकड़ा जाना बहुत जरूरी है। यह मैसेज जब पास हुआ तो ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन से निकल चुकी थी। इसके बाद इस ट्रेन को सीधे कानपुर सेंट्रल पर रुकना था। इसके चलते आसपास के सभी रेलवे स्टेशनों का अलर्ट जारी कर दिया। यह सूचना कंट्रोल रूम से सूचना इटावा को प्राप्त हुई। रेलवे ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। करीब साढ़े बजे बजे एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, स्वॉट व सर्विलांस, डाग स्क्वायड टीम समेत इटावा जंक्शन पर पहुंच गए। वहीं, रेलवे स्टेशन पर पहले आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार, जीआरपी प्रभारी दिनेश प्रकाश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे। वह ट्रेन के आने का इंतजार कर थे। इस दौरान रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना दी गई कि संदिग्ध को अलीगढ़ स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें