फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैडमिंटन में सुशील, टेबल टेनिस में सरबजीत विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से स्व. अजय कुमार गुप्ता मेमोरियल बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन ग्रीनपार्क इंडोर स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में कुल 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बैडमिंटन एकल वर्ग में सुशील कुमार विजेता और आनंद गुप्ता उपविजेता रहे। टेबल टेनिस एकल वर्ग में सरबजीत सिंह विजेता तथा गुरप्रीत सिंह भल्ला उपविजेता रहे।
विज्ञापन


बैडमिंटन युगल वर्ग में सुशील कुमार व मो. तारीक सिद्दीकी विजेता रहे, जबकि मनीष श्रीवास्तव व प्रणय द्विवेदी उपविजेता बने। टेबल टेनिस युगल वर्ग में सरबजीत सिंह व सचिन गुप्ता विजेता और गुरप्रीत सिंह भल्ला व आकाश गोयल उपविजेता रहे। टूर्नामेंट का उद्घाटन संघ के वरिष्ठ सदस्य व प्रायोजक सीए अक्षय कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी सद्भावना का विकास होता है।

प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण संघ के अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन शैलेंद्र सचान सहित पूर्व अध्यक्षों एवं वरिष्ठ सदस्यों ने किया। संचालन महासचिव शरद सिंघल एवं क्रीड़ा सचिव पद्मेश वाजपेयी ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने किया। मौके पर राजीव गुप्ता, आशीष जौहरी, आनंद सिंह, जयशंकर द्विवेदी, प्रशांत रस्तोगी, अखिलेश गुप्ता, राजू कश्यप सहित अनेक सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें