फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण आज: जानिए किन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव, भूलकर भी न करें ये कार्य

Sat, 11 Aug 2018 06:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Solar eclipse today: Know negative effects
विज्ञापन
1 of 8
डेमो पिक

वर्ष 2018 का आखिरी सूर्यग्रहण आज पड़ रहा है। विद्वानों की मानें तो यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन ग्रहण का असर लगभग सभी राशियों पर पड़ेगा। यह ग्रहण वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण है। इसी वर्ष 15 फरवरी और 13 जुलाई को सूर्यग्रहण लग चुका है। सूर्य ग्रहण दोपहर 1:32 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा।
 
ज्योतिषाचार्य डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बता रहे हैं ग्रहण का राशियों पर प्रभाव... 

विज्ञापन

2 of 8
डेमो पिक
मेष-  इस राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण अनुकूल नहीं है। अगर आप कुछ नया काम करने की सोच रहे हैं तो इंतजार करें. क्योंकि बनता काम भी इस वक्त बिगड़ सकता है। 
वृष- सूर्य ग्रहण आपके पारिवारिक जीवन के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी बदलाव लाएगा। आप दफ्तर में कई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
डेमो पिक
मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ है। सिर्फ अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। इसके अलावा थोड़े से प्रयास पर ही सफलता मिल सकती है।
कर्क- इस राशि के जातकों पर ग्रहण का कोई खास प्रभाव नहीं होगा। समय सामान्य रहेगा और कार्य में सहजता रहेगी।

4 of 8
डेमो पिक
सिंह- अगर आप लंबे समय से किसी काम को पूरा करने का प्रयास कर रहे थे, तो वह आज पूरा हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण नये अवसर लेकर आने वाला है।
कन्या- इस राशि के जातकों को अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कोई नया काम शुरू ना करें, वरना फंसने का डर है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। 
विज्ञापन

5 of 8
डेमो पिक
तुला- इस राशि के जातकों को भी किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से बचना चाहिए। जनवरी तक इस राशि के लोगों को धैर्य रखना होगा। वरना बना-बनाया काम भी बिगड़ सकता है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ फल लेकर आ रहा है। इस राशि के जातक ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
डेमो पिक
धनु- इस राशि के लोग थोड़ा संभलकर रहें। क्योंकि आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस दौरान कोई भी आर्थिक फैसला सोच समझकर लें।
मकर- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ फल लेकर आया है। लंबे समय से अटके काम बनेंगे और दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 8
डेमो पिक
कुम्भ- कोई पुराना साथी मिल सकता है। ऑफिस और परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। 
मीन- सूर्य ग्रहण इस राशि के जातकों पर कोई खास असर नहीं होगा। इस राशि के जातक जहां सकारात्मक महसूस कर रहे होंगे, वहीं परिवार में छोटी-मोटी समस्याएं सामने आ सकती हैं। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ें- ग्रहण काल में न करें ये कार्य... 
विज्ञापन

ग्रहण काल में भूलकर भी न करें यह कार्य 

8 of 8
डेमो पिक
- ग्रहण काल में भगवान की मूर्तियों का स्पर्श व पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। 
- ग्रहण के दौरान सोना व खाना नहीं खाना चाहिए। 
- ग्रहण काल में तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। 
- ग्रहण समाप्त होते ही स्नान करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें