कानपुर।
सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर वी-गार्ड ट्रॉफी का उद्घाटन मैच मंगलवार को कानपुर साउथ ग्राउंड पर खेला जाएगा। नेशनल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में पहला मैच केडीएमए और वांडर्स क्लब के बीच होगा।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध सीनियर डिवीजन की इस प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला दोपहर में रोवर्स और डायमंड क्लब के बीच होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसके सेठ करेंगे। प्रतियोगिता में कानपुर साउथ, कानपुर क्रिकेटर्स, ओलंपिक रजिस्टर्ड व आदर्श क्लब भी खेल रहे हैं।
यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव पीएस नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि हर मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार के रूप में 11,00 रुपये दिए जाएंगे।