क्रिकेटर सुरेश रैना के खेल परफॉरमेंस से उनकी पत्नी प्रियंका रैना खुश हैं। उन्होंने शुक्रवार को यह बातें आईआईटी कानपुर में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। प्रियंका यहां चल रहे चार दिवसीय खेल महोत्सव उद्घोष- 2017 में शामिल होने के लिए आई थीं। उन्होंने परिवार से जुड़ी कई बातें भी बताईं।
विज्ञापन
2 of 4
सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका
प्रियंका रैना बोलीं, सुरेश प्रैक्टिस और मैच में व्यस्त रहते हैं और वह खुद अपनी एनजीओ के जरिए लोगों की सेवा करने में जुटी हैं। ऐसे में दोनों टाइम मैनेजमेंट के जरिए अपनी बच्ची ग्रेसिया को वक्त देते हैं। प्रियंका ने जल्द ही सुरेश रैना के टीम में शामिल होने की बात भी कही। इस दौरान उन्होंने अपने सामाजिक संस्थान ग्रेसिया रैना फाउंडेशन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 4
सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका
प्रियंका ने बताया कि वह जानती हैं कि गर्भवती महिलाएं कितनी परेशानियों से जूझती हैं। ऐसे में वह देशव्यापी आंदोलन चलाकर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं दिलवाएंगी। ऐसी गर्भवती महिलाओं को खानपान, दवा व अन्य जांच के प्रति जागरूक करेंगी। इसके लिए उनकी संस्थान ने आईआईटी कानपुर से समझौता भी किया है।
स्कूल में जाकर बच्चों से मिलीं
प्रियंका आईआईटी के पास बने लूधर इलाके में स्वामी विवेकानंद स्कूल भी पहुंची। यहां गरीब तबके से आए बच्चों से उन्होंने मुलाकात की। कई सवाल पूछे। बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों से सही जवाब पाकर प्रियंका खुश हो गईं। उन्होंने बताया कि स्कूल में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है। वह अपनी संस्थान के जरिए स्कूल के बच्चों की मदद करेंगी।