फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#GLvsSRH: औरेंज कैप की दौड़ में रहे तीसरे नंबर पर, फिर भी रैना फिसड्डी!

Sat, 13 May 2017 10:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फिल्ड पर सुरेश रैना के साथ रविंद्र जडेजा
विज्ञापन
कानपुर में गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना ने एक बार फिर अपने घरेलू दर्शकों को निराश किया है। आईपीएल औरेंज कैप की दौड़ में तीसरे नंबर पर चल रहे रैना महज दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें सिराज खान की गेंद पर शिखर धवन ने कैच आउट किया।
विज्ञापन


शिखर का डुप्लीकेट भी मैदान में
शिखर धवन का डुप्लीकेट ईश्वर नायक भी स्टेडियम में मौजूद रहा। वह ए बालकनी में बैठकर सनराइजर्स का मनोबल बढ़ाता रहा। धवन ने जब रैना का कैच पकड़ा तो वह खुशी से उछल पड़ा।

खचाखच भरा रहा स्टेडियम
पिछले मैच की अपेक्षा शनिवार को स्टेडियम में ज्यादा भीड़ रही। पिछले मैच में जहां महंगी टिकट वाली सीटें खाली थीं, वहीं इस बार खचाखच भरी नजर आईं।

गर्मी पर भारी क्रिकेट का बुखार
ग्रीनपार्क में शनिवार को खेला गया मैच शाम चार बजे से था। दर्शक दो घंटा पहले भरी दोपहर में ही स्टेडियम के बाहर पहुंचने लगे थे। गेट नंबर चार और छह के बाहर साढ़े बजे से ही लाइन लगने लगी थी। 
विज्ञापन


रैना, धवन और भुवी की जर्सी की धूम
स्टेडियम के बाहर खेल प्रेमी सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार की जर्सी पहने नजर आए। हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर की जर्सी की भी डिमांड रही। दिल्ली से आए रोहित कुमार ने बताया कि वह पिछले दो साल से टीम की जर्सी बेच रहे हैं। सुरेश रैना के फैन ज्यादा हैं। वॉर्नर को भी लोग पसंद कर रहे हैं।

स्टेडियम में गूंजा ‘वी वांट सिक्सर’ 
गुजरात लॉयंस के बल्लेबाज ईशान किशन ने शुरुआत से ही तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद ईशान जब भी शॉट मारते तो स्टेडियम ‘वी वांट सिक्सर, वी वांट सिक्सर’ गूंजने लगता। ईशान ने अपनी पारी में चार छक्के और पांच चौके जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें