फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#IPL: वॉर्नर के वार से ढेर हुए गुजराती शेर, हैदराबाद पहुंची प्लेऑफ में

Sat, 13 May 2017 10:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी डेविड वार्नर
विज्ञापन
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल-10 का रोमांच चरम पर रहा। दरअसल, यहां सनराइजर हैदराबाद के डेविड वॉर्नर के वार के आगे गुजराती शेर ढेर हो गए। इसी के साथ सनराइजर हैदराबाद को प्लेऑफ में जगह मिल गई है। वहीं गुजरात लॉयंस पहले ही प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। माना जा रहा था कि गुजरात की टीम हैदराबाद के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


गुजरात ये मैच हर हाल में जीतना चाहती थी। यदि हैदराबाद मैच हारती तो उसकी उम्मीदें रविवार को होने वाले पुणे और पंजाब के बीच मुकाबले पर टिकी रहतीं। लेकिन अब जब हैदराबाद बड़े अंतर से मैच जीत गई है तो उसका प्ले-ऑफ का टिकट भी क्लियर हो गया है। सीजन के 53वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गुजराती शेरों को 8 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।

बता दें इस जीत के साथ हैदराबाद के 17 अंक हो गए हैं। गुजरात लॉयन्स के 154 रनों के लक्ष्य को हैदराबाद ने बेहद आसानी से 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर (69 रन, 52 गेंद, 9 चौके) और विजय शंकर (63 रन, 44 गेंद, 9 चौके) नाबाद लौटे। वॉर्नर ने 41 गेंदों में फिफ्टी बनाई। छह रन पर विजय का मुश्किल कैच कीपर कार्तिक से छूटा, जिसका उन्होंने पूरी फायदा उठाया। विजय ने 35 गेंदों में पहली आईपीएल फिफ्टी पूरी की।
विज्ञापन


वॉर्नर ने आईपीएल सीजन में 600 रन भी पूरे कर लिए। दोनों के बीच 133 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। पहले दो विकेट 25 रन पर खो देने के बाद वॉर्नर और विजय ने संभलकर बल्लेबाजी की और जिताकर ही लौटे। हैदराबाद की गेंदबाजी भी शानदार रही। उसकी ओर से मोहम्मद सिराज ने चार विकेट, तो राशिद खान ने तीन और भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट चटकाए।

गुजरात लॉयन्स की टीम पहले खेलते हुए 154 रन पर ही सिमट गई थी। एक समय गुजरात का स्कोर बिना किसी नुकसान के 111 रन था, तभी ड्वेन स्मिथ आउट होकर लौट गए। स्मिथ ने 33 गेंदों में 54 रन (7 चौके, 2 छक्के) ठोके। उन्होंने 31 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। स्कोर में 10 रन ही जुड़े थे कि 120 के कुल योग पर गुजरात के तीन विकेट गिर गए। सबसे पहले ईशान किशन आउट हुए। उन्होंने 40 गेंदों में 61 रन (5 चौके, 4 छक्के) जड़े। किशन ने 27 गेंदों में फिफ्टी बनाई। फिर कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई। कप्तान सुरेश रैना दो रन ही बना पाए। 120 रन पर तीन विकेट खोने के तीन रन बाद ही पांचवां विकेट (एरॉन फिंच-2 रन) भी गिर गया और गुजरात की बल्लेबाजी उबर नहीं पाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें