उम्रकैद की सजा पाने वाले भाजपा विधायक अशोक चंदेल
हमीरपुर सामूहिक हत्याकांड के सजायाफ्ता भाजपा से सदर विधायक रहे अशोक कुमार चंदेल बनाम सरकार मामले को सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीशों ने सुनने से मना कर दिया। न्यायाधीशों ने इस मामले को मुख्य न्यायाधीश से किसी और बेंच में ट्रांसफर करने के लिए कहने की बात विधायक के अधिवक्ताओं से कही है।
करीब 22 वर्ष पहले मुख्यालय में हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में अशोक चंदेल समेत 11 लोगों को नामित किया गया था। निचली अदालत से बरी होने के बाद मुकदमे के वादी राजीव शुक्ला ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। जिसकी लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने विधायक समेत सभी को उम्रकैद की सजा पिछले 19 अप्रैल को सुनाई थी।