हमीरपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे नसीम की मेडिकल ग्राउंड पर दायर की गई जमानत अर्जी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की डबल बैंच के जस्टिस मोहन एम शांतनु गोदर व जस्टिस संजीव खन्ना ने खारिज कर दी।
डबल बैंच ने क्रिमिनल अपील एडमिट कर अभियुक्त पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल की अपील के साथ सम्मिलित कर दी है। वादी राजीव शुक्ला ने बताया कि हमीरपुर के सुभाष बाजार में नसीम बंदूक वाले घर से सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।