फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का तिरपाल फटते ही सड़क पर बिछ गई नोटों की चादर, इसके बाद मच गई लूट

Sat, 31 Aug 2019 05:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
नोटों की कतरन बटोरते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में शनिवार को ग्रामीण उस समय हैरान रह गए, जब उन्होंने सड़क पर 10, 50 और 100 के नोटों की कतरन बिछी देखी। नोटों की कतरन बटोरने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। 
विज्ञापन


यह मामला इटावा-बरेली हाईवे पर बसरेहर से निकले लिंक रोड का है। जानकारी के अनुसार, बसरेहर थाना क्षेत्र के राहिन रोड ग्राम शेरपुरा के सामने सुबह करीब चार बजे नोटों की कतरन से भरा ट्रक जा रहा था, इसी दौरान पेड़ में उलझ कर ट्रक पर लगी तिरपाल फट गई।
Trending Videos
विज्ञापन

इससे जगह-जगह नोटों की कतरन फैल गई। जिससे करीब दो किलोमीटर के दायरे में नोटों की कतरन की चादर बिछ गई। सुबह ग्रामीण यह नजारा देख हैरान रह गए। छोटे-छोटे बच्चे वहां पहुंचकर नोटों की कतरन बटोरने लगे।

इस मामले में बसरेहर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान का कहना है कि कोई भी वाहन नहीं देख पाया है। मौके से भारी मात्रा में कटे नोट मिले हैं। मामले की जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें