Kanpur Crime: डीसीपी क्राइम ने सर्विलांस में तैनात सभी पुलिस कर्मियों के मोबाइल की जांच की, तो कांस्टेबल सुनील यादव के व्हाट्सएप कॉल में फरार आरोपियों के नंबर मिले। इनसे वह बातचीत करता था।
कानपुर के चकेरी में पत्नी के बाद बेटे को खाने में जहर देकर मारने वाले आरोपियों को मुखबिरी करने वाले सर्विलांस में तैनात कांस्टेबल सुनील यादव को डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने निलंबित कर दिया। दरअसल, कांस्टेबल दबिश से पहले उन्हें सूचना दे देता था। इसके चलते आरोपी फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
सुधांशु यादव उर्फ सनी यादव हत्याकांड के मामले में जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने हत्याकांड में शामिल सौतेली मां रोजी व मामा गोलू को बीते रविवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नामजद अन्य आरोपी पिता राजेश कुमार, बाबा गंगा सहाय, सौतेला भाई रिहांश व सौतेला नाना जनवेद फरार चल रहे थे।
सूचना मिली कि फरार आरोपी इटावा में कहीं छिपे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम जब तक आरोपियों तक पहुंचते वह फरार हो जाते थे। डीसीपी क्राइम ने सर्विलांस में तैनात सभी पुलिस कर्मियों के मोबाइल की जांच की, तो कांस्टेबल सुनील यादव के व्हाट्सएप कॉल में फरार आरोपियों के नंबर मिले। इनसे वह बातचीत करता था। डीसीपी ने जब कांस्टेबल से पूछताछ की, तो उसने लोकेशन बताने की बात कबूल की।