फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और मीडिया पर सुनिल शेट्टी ने कसा करारा तंज

Sun, 06 Nov 2016 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सुनिल शेट्टी - फोटो : ओ पी वाधवानी
विज्ञापन
बॉलीवुड कलाकार सुनिल शेट्टी ने शनिवार को मीडिया व सरकार पर करारा तंज कसा। उन्होंने अपने बयान में कहा पाक कलाकारों के साथ काम किए जाने को मुद्दा बनाकर हम पर ढेरों सवाल दागे जा रहे हैं, लेकिन जब मीडिया और सरकार खुद पाकिस्तान के लोगों को चैनलों पर डीबेट और बैठकों का हिस्सा बनाते हैं तो कोई सवाल नहीं उठता। देश में सभी को जिम्मेदारी का बराबरी से आभास कराने के लिए शेट्टी बोले 'लेट्स ब्लैन्केट बैन हीयर...
विज्ञापन


अपने इस बयान के बाद सुनिल शेट्टी सुर्खियों में छा गए। शनिवार को कानपुर पहुंचे सुनिल शेट्टी मीडिया से मुखातिब होते हुए बोले 'पाक कलाकारों पर प्रतिबंध के फैसले पर मैं सहमत हूं। उन्होंने कहा मैं देश में बने ऐसे माहोल में पाकिस्तान के किसी भी कलाकार के साथ काम नहीं करूंगा, जब हमारे देश को उनसे तकलीफ हो। आज बॉर्डर पर हमारे जवानों को तकलीफ है तो वही तकलीफ हमें भी होती है। देश में बने ऐसे माहोल में चाहे पाक का क्रिकेटर हो या कलाकार, उन पर प्रतिबंध लगाना सही है।
आगे जोड़ते हुए सुनिल शेट्टी बोले अब तो बॉलीवुड ने भी पाक कलाकारों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है, आने वाली किसी भी फिल्म के लिए पाक कलाकारों को नहीं लिया जा रहा। शेट्टी बोले हमने पाकिस्तान के कलाकारों को फिलहाल अपने दिमाग से निकाल दिया है। 
विज्ञापन


शेट्टी ने कहा जो फिल्मे बन चुकी है वे ऐसे समय में बनी जब देश में माहोल ठीक था। आज इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। अगर ऐसे में डायरेक्टर फिल्मों से उनके सीन्स काट भी देता है तो उन्हें उसका नुकसान भी उठाना पड़ेगा। शेट्टी ने इसे सही नहीं ठहराया।  
विज्ञापन

 
       
 
 

        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें