फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट किया सुसाइड नोटः ‘वाइफ ने कहा मर जा...गुड बाय दुनिया’

Wed, 25 Oct 2017 09:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फेसबुक पर जितेंद्र ने पोस्ट किया सुसाइड नोट
विज्ञापन
दुनिया वालों गुड बाय। पत्नी ने कहा मर जा। अब दुनिया में नहीं रहूंगा... ये सुसाइड नोट फेसबुक में पोस्ट करने के बाद जितेंद्र ने फांसी का फंदा लगाकर खुद को मौत के हवाले कर दिया। उसने 6 महीने पहले ही सुमन से प्रेम विवाह किया था। मामला यूपी के कानपुर जिले का है। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात कानपुर कल्याणपुर में प्राइवेट कर्मी ने जान दे दी। उसका शव को केबल के सहारे पंखे पर लटका मिला। सुबह पिता उसको कमरे में जगाने गए। तब उसकी मौत का पता चला। कल्याणपुर अंबेडकरपुरम निवासी जितेंद्र कुमार गौतम (22) प्राइवेट कर्मी था। परिवार में पिता सुरेंद्र, मां राम जानकी, पत्नी सुमन और भाई अखिलेश है। उसने मई 2017 में प्रेम विवाह किया था। जितेंद्र की सास उसे पसंद नहीं करती थी। इसलिए जितेंद्र सुमन को मायके जाने से रोकता था।
 

जितेंद्र की मर्जी के बगैर मायके चली गई सुमन

फेसबुक पर सुमन के साथ जितेंद्र की फोटो
भैयादूज पर सुमन ने जितेंद्र से मायके जाने के लिए कहा, लेकिन जितेंद्र ने उसे मना कर दिया। इसके बाद भी सुमन जितेंद्र की मर्जी के बगैर मायके चली गई। इसके बाद से जितेंद्र परेशान चल रहा था। उसने मंगलवार को दोपहर में 3.57 बजे फेसबुक पर सुमन के लिए पोस्ट किया कि सास मुझे भला-बुरा कहा है। तुम अपने पिता को रोको कि वह उनका साथ न दें। इसके बाद उसने रात को 10.15 बजे दोबारा फेसबुक पर पोस्ट डाला।
 
विज्ञापन

पोस्ट का सुसाइड नोट

फेसबुक पर जितेंद्र का सुसाइड नोट
यह पोस्ट उसका सुसाइड नोट था। इसमें उसने लिखा कि दुनिया वालो गुड बाय। अब पत्नी ने कहा मर जाओ। अब दुनिया में नहीं रहूंगा। सुबह पति उसको जगाने के लिए कमरे में गई तो उसका शव केबल के सहारे पंखे पर लटका था। माना जा रहा है कि उसने आखिरी पोस्ट के बाद खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें