फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने रसोई में फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
प्रवीण गुप्ता का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव में शादीशुदा नवीन गुप्ता (30) ने अकबरपुर के भगवंतपुर की रहने वाली प्रेमिका चांदनी (23) संग सोमवार रात अपने घर की रसोई में दुपट्टे के सहारे फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला। इसमें प्रेमिका ने परिजनों पर रिश्ते से ऐतराज करने का जिक्र किया है। अपनी मर्जी से फांसी लगाने की बात लिखी है। सुसाइड नोट पर दोनों के हस्ताक्षर भी हैं। एसपी केशव कुमार चौधरी ने पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नौ साल पहले नवीन गुप्ता की शादी साढ़ के कुरिया परास गांव की सुमन से हुई थी। विवाद के बाद पत्नी सुमन तीन बच्चों समेत दो वर्ष से अपने मायके में रहती है। भगवंतपुर की चांदनी अविवाहित थी। जबकि नवीन कोल्डड्रिंक की दुकान किए था। चांदनी से उसके प्रेम संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन चांदनी के परिजनों को ऐतराज था। सोमवार रात चांदनी नवीन के घर आई थी। मंगलवार सुबह छोटे भाई विपिन ने रसोई में दोनों के शव फंदे से लटकते देखा तो उसकी चीख निकल गई। युवक के पिता हरीदास व मां के चीखने चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर कोतवाली व भाऊपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन व सुसाइड नोट के आधार पर युवती के परिजनों के ऐतराज की बात सामने आई है। अपनी मर्जी से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। मृतक नवीन के भाई विपिन की सूचना पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता देंकि नवीन गुप्ता के तीन बच्चे आर्यन (5) व विनय(3), और बेटी खुशबू(1) हैं।
विज्ञापन

-
-
बयान-
प्रेम प्रसंग से लड़की के परिजनों के ऐतराज को लेकर युवक व युवती के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। गहराई से छानबीन कराई जा रही है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- केशव कुमार चौधरी, एसपी
-
हैंड राइटिंग एक्सपर्ट जांचेंगे सुसाइड नोट
शिवली। नवीन गुप्ता के घर की रसोई से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट चांदनी ने लिखा। इसके बाद दोनों ने हस्ताक्षर किए। पुलिस लिखावट के मिलान के लिए सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराएगी। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
-
प्रेमिका के दुपट्टे से बनाए फंदे और लटक गए
शिवली। दुपट्टे के एक सिरे के फंदे चांदनी और दूसरे सिरे के फंदे पर नवीन का शव लटका मिला। दुपट्टा चांदनी का था। दोनों अलग अलग जाति के थे। इधर दूसरी शादी के लिए नवीन तलाक नहीं ले पा रहा था। थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि प्रेमिका के दुपट्टे से बनाए फंदे से दोनों ने फांसी लगाई।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें