फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटियन का खतरनाक सुसाइड अटेम्पट देख खुली रह गई सबकी आंखें

Sat, 05 Aug 2017 05:12 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के कानपुर जिले के कल्याणपुर इलाके में शुक्रवार को आईआईटी से बीटेक कर चुका छात्र मानस नेथिल रेलवे क्रॉसिंग पर खुदकुशी करने पहुंच गया। वह मालगाड़ी को आता देख रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया। यह देख लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

 

आत्महत्या के प्रयास के बाद पुलिस की गिरफ्त में आईआईटियन - फोटो : अमर उजाल
​एक युवक ने साहस का परिचय दिया और छात्र को ट्रैक से घसीटकर उसकी जान बचाई। उसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में छात्र ने आईआईटी प्रशासन पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) निवासी मानस नेथिल आईआईटी से बीटेक कर चुका है। उसकी अमेरिका में नौकरी भी लग गई है। उसे शैक्षिक दस्तावेज कंपनी को मेल करने हैं। वह शैक्षिक दस्तावेज लेने चार दिन पहले आईआईटी आया था। मानस का आरोप है कि आईआईटी प्रशासन शैक्षिक दस्तावेज नहीं दे रहा है और उसे चार दिन से टरका रहा है।

 
विज्ञापन

आईआईटियन को समझाते पुलिस वाले - फोटो : अमर उजाल
शुक्रवार को वह आईआईटी पहुंचा तो कर्मचारियों ने उसे भीतर नहीं जाने दिया। इस बात से आहत होकर वह खुदकुशी करने के लिए आईआईटी क्रासिंग पर पहुंच गया। वहां एक युवक ने उसकी जान बचाई। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना की जानकारी मानस के परिजनों को दी गई है।

उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है। उसे अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। मानस के परिजनों ने एक रिश्तेदार को थाने भेजने की बात कही है। मानस को रिश्तेदार को सौंपा जाएगा। इंस्पेक्टर का कहना है कि मानस आईआईटी प्रशासन पर बदसलूकी का आरोप लगा रहा है, लेकिन यह भी देखा जा रहा है कि मामला कुछ और तो नहीं है।

- एक युवक ने ट्रैक से घसीटकर उसकी जान बचाई
- आईआईटी प्रशासन पर लगाया बदसलूकी का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें