फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अचानक बांध का फाटक खुलने से बढ़ने लगा पानी, बकरियां चराने गए चार चरवाहे टापू पर फंसे

Tue, 17 Sep 2019 08:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
यमुना उफनाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी और महोबा जनपद की सरहद पर बने लहच्यूरा बांध के फाटक खोल दिए जाने से लिलवा गांव के टापू में बकरियां चरा रहे एक महिला समेत चार चरवाहे फंस गए। टापू के चारों तरफ पानी देख चरवाहे बुरी तरह घबरा गए। एक चरवाहे की मोबाइल की सूचना पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ और पुलिस टीम ने गोताखोरों को बुला लिया है।
विज्ञापन


पानी कम होने के बाद गोताखोर चरवाहों को निकालेंगे। खबर लिखे जाने तक वे निकल नहीं पाए हैं। थाना महोबकंठ के ग्राम लिलवा निवासी श्रीपत पाल (40), लालाराम पाल (25), नरेंद्र (18) व कंचन साहू पत्नी बालकिशन साहू बांध से काफी दूर जंगल में बकरियां चरा रहे थे। मंगलवार को करीब शाम पांच बजे बांध के फाटक खोल दिए जाने से पानी तेज रफ्तार से बहने लगा।

 
विज्ञापन

बांध के पानी के बहाव के चलते कई जगह जमीन कट गई। शाम को जंगल में बकरियां चराते समय पानी अचानक चारो तरफ भर गया। चरवाहे बीच टापू में फंस गए। मोबाइल से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची महोबकंठ पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस मौके पर पहुंच गए और बांध के फाटक बंद कराए।

जिससे टापू के पास पानी का बहाव कम होने पर गोताखोरों के जरिए टापू में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि बांध की दूसरी तरफ झांसी जनपद के हिस्से में भी एक टापू में कुछ चरवाहे फंसे हुए हैं। रात में साढ़े आठ बजे तक टापू में फंसे चरवाहों को बाहर नहीं निकाला जा सका। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें