फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्चर्यचकित घटनाः अचानक ईंट-पत्थर गिरने से लोग सकते में 

Sat, 02 Sep 2017 10:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गली में बिखरे ईंटों के टुकड़े, एक मकान की छत से निगरानी करता होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर घाटमपुर में कुष्मांडा नगर के कुछ घरों में अचानक ईंट-पत्थर गिरने से लोग सकते में हैं। शनिवार दोपहर मौके पर पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस और मोहल्ले के पढ़े-लिखे लोगों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत हो सकती है। मोहल्ले वालों ने इसकी निगरानी भी करनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने बताया कि ईंट-पत्थर गिरने की घटना बीते तीन-चार दिन पहले शुरू हुई थी। शुरू में एक-दो छोटे कंकड़ गिरने पर कुछ ध्यान नहीं दिया। बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे से अचानक ईंट-पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े गिरने शुरू हो गए। इस पर लोगों का ध्यान उस ओर गया। बताया कि मोहल्ले के लोग और एक बैंक शाखा के गार्ड राजेश परिहार, ट्रक चालक रामबाबू, सुशील पांडेय, ललित संखवार और चंद्रपाल सोनी के घरों में ईंट-पत्थर के टुकड़े गिर रहे हैं। 

लोगों ने बताया कि ईंट-पत्थर के टुकड़े एक ही दिशा से आ रहे हैं। संयोग से अभी तक किसी को कोई चोट नहीं लगी है। उन्होंने गली में पड़े ईंटों के टुकड़े भी दिखाए। शनिवार की दोपहर कस्बा चौकी पुलिस भी मौके पर गई। निगरानी के लिए एक होमगार्ड की तैनाती कर दी गई है। वहीं, मोहल्ले के कुछ लोग भी घरों की छत से आसपास के इलाके में नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें