फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 14 Mar 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती थानाक्षेत्र के धरमंगदपुर गांव में रविवार की दोपहर एक महिला ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे गृहकलह बताई गई है।
विज्ञापन


जगजीवन संखवार की शादी तकरीबन 15 वर्ष पहले सुनीता (35) से हुई थी उसके चार बच्चे हैं। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति खेतों में काम करने चला गया। जबकि, उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान घर सूना देख सुनीता कमरे में गई और गले में रस्सी का फंदा डालकर फांसी पर झूल गई।

कुछ देर बाद बच्चे घर लौटे तो मां को फांसी पर लटका देख मोहल्ले के लोगों और पिता को सूचना दी। लोग घर के भीतर पहुंचे तब तक सुनीता की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि मृतका के पति की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें