फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद बुंदेलखंड ट्रैक पर ट्रेनों की भरमार

Sun, 20 Nov 2016 10:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रेल कर्मियों की छुट्टी निरस्त की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुखरायां में भीषण रेल दुर्घटना के बाद बुंदेलखंड की रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का बोझ काफी बढ़ गया है। अचानक रूट पर ट्रेनों की बढ़ोत्तरी से संचालन में रेल अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडल से आधा दर्जन से ज्यादा सुपरफास्ट ट्रेनें निकाली जा रही हैं। इससे इस रूट पर चलने वाली नियमित ट्रेेनें लेटलतीफ और यात्री परेशान रहे। 
विज्ञापन


रविवार को तड़के के बाद चित्रकूटधाम मंडल में ट्रेनों के संचालन में भारी रद्दोबदल हुआ। पुखरायां के दलेल नगर में इंदौर-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे दुर्घटनाग्रस्त होने से पूरा रूट ठप हो गया। रेलवे ने तत्काल झांसी-बांदा-मानिकपुर रूट पर ट्रेनों का रुख मोड़ दिया। पूरा दिन सुपरफास्ट ट्रेनें चित्रकूटधाम मंडल के जंक्शन खैराडा, बांदा और मानिकपुर में ट्रेनों की धमाचौकड़ी रही। कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं। यहां से निकाली जा रही ट्रेनों में ग्वालियर-बरौनी मेल (अप-डाउन दोनों) को झांसी-बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद के रास्ते से चलाया जा रहा है।

साबरमती एक्सप्रेस बांदा-भीमसेन-कानपुर-मानिकपुर-इलाहाबाद के रास्ते चल रही है। कुशीनगर एक्सप्रेस (अप डाउन दोनों), लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस और राप्ती सागर एक्सप्रेस कानपुर-बांदा-झांसी के रास्ते चलाई जा रही हैं। 
विज्ञापन


बांदा रेलवे स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा ने बताया कि इन आकस्मिक ट्रेनों को बांदा में 30 से 40 मिनट तक स्टॉपेज देना पड़ रहा है। चालक, गार्ड और टीटी के रनिंग स्टाफ भी दिए जा रहे हैं। प्रबंधक ने बताया कि इन परिस्थितियों के चलते अलर्ट घोषित किया गया है। रेल कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।

छुट्टी पर गए 12 कर्मचारियों को वापस बुलाया गया है। 3-3 की संख्या में चालक, गार्ड, सहायक चालक और टीटीई की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि डीआरएम, झांसी ने तत्काल प्रभाव से छुट्टियों पर रोक लगा दी है। उधर, आकस्मिक ट्रेनों के संचालन से यहां रूटीन पर चलने वाली ट्रेनें गड़बड़ा गई हैं। इलाहाबाद-झांसी पैसेजर और चित्रकूट-कानपुर इंटरसिटी 3-3 घंटा देरी से आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें