फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के इन लोगों की जान रेल हादसे ने छीनी

Sun, 20 Nov 2016 09:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर रेल हादसे में शहर के चार से अधिक लोगों की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण रेल हादसे के मृतकों में अब तक कानपुर शहर के चार लोगों की पहचान की जा चुकी है।  33/164 गयाप्रसाद लेन पोस्ट मूलगंज निवासी गोविंद हरि गौड़ (19) पुत्र अरुण कुमार गौड़, मूलगंज की ही अरुश्री गौड़ पत्नी अरुण कुमार गौड़ और विजय विला के सामने थाना कोहना निवासी अमित गुप्ता (36) पुत्र राजेंद्र कुमार गुप्ता और स्वाराज्य नगर थाना पनकी निवासी बृजलाल यादव की पत्नी प्रियंका (28) की मौत हो गई है।  
विज्ञापन


इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में चौबेपुर के हृदयपुर गांव निवासी एक दंपति की मौत हो गई, जबकि पुत्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। दंपति सागर (म.प्र.) से गांव लौट रहा था। 

चौबेपुर के हृदयपुर गांव निवासी सती प्रसाद कुरील (60) म.प्र. के सागर स्थित एक साबुन फैक्ट्री में कर्मी थे। परिवार में पत्नी शकुंतला, पुत्री लक्ष्मी, पुत्र आशीष, मनीष, ज्योति व गंगा सागर में ही रहते हैं। सतीप्रसाद के बड़े भाई हृदयपुर गांव निवासी लालता प्रसाद ने बताया कि गेहूं बुवाई का समय चल रहा है। इसलिए छोटा भाई गांव आ रहा था। शादीशुदा बेटी लक्ष्मी, आशीष और सबसे छोटी बेटी गंगा कंपनी की गाड़ी से शुक्रवार को ही गांव आ गए थे। जबकि, सती प्रसाद, पत्नी शकुंतला और दो बच्चे मनीष व ज्योति इंदौर-पटना एक्सप्रेस से कानपुर आ रहे थे।
विज्ञापन


ट्रेन हादसे में सती प्रसाद, शकुंतला की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीररूप से घायल ज्योति (14) अकबरपुर जिला अस्पताल में भर्ती है। भाई के बेटे मनीष (16) का कोई पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें