फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुब्रत बोले- नेपाल जैसी क्रांति हुई तो सबसे पहले राहुल और अखिलेश के घर जलेंगे

Thu, 18 Sep 2025 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व सांसद सुब्रत पाठक तीखा हमला करते हुए राहुल और अखिलेश पर जमकर बरसे और क्रांति की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सुब्रत पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे पाठक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर भारत में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी कोई क्रांति होती है, तो सबसे पहले राहुल गांधी और अखिलेश यादव के घर जलेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में अगर कोई क्रांति निकलेगी तो वह देशद्रोही होंगे। ऐसे देशद्रोही अगर सड़कों पर आएंगे, तो राष्ट्रवादी भी सड़कों पर उतरेंगे और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे। पाठक ने विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल, अखिलेश, लालू सहित कई विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर मुकदमे चल रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि 2014 में जब जनता ने ईवीएम के जरिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, वही असली लोकतांत्रिक क्रांति थी। उन्होंने पाकिस्तान और आतंकियों की भाषा की ओर इशारा करते हुए कहा कि बम फोड़ना और विस्फोट करना उनकी सोच है, जो विपक्ष की बयानबाजी में झलकता है। पाठक ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उन्होंने अब तक प्रधानमंत्री मोदी पर कोई ठोस सबूत के साथ आरोप नहीं लगाया है। उनका मकसद सिर्फ एक परिवार को सत्ता में बनाए रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें