कन्नौज से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव के बयान पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव और उनकी पार्टी सांप्रदायिकता, जातिवाद और परिवारवाद की पाठशाला से निकली है। ये लूट, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले लोग हैं।
विज्ञापन
#WATCH कन्नौज, उत्तर प्रदेश: कन्नौज से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव के बयान पर कहा, "रामगोपाल यादव और उनकी पार्टी सांप्रदायिकता, जातिवाद और परिवारवाद की पाठशाला से निकली है... ये लूट, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले लोग हैं..." pic.twitter.com/69wfu7z40m
बता दें कि इस समय कन्नौज लोकसभा सीट पर चुनावी पारा बहुत हाई हैं। सबसे पहले सुब्रत ने अखिलेश के नामांकन को लेकर कहा था कि अब यहां इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। तेज प्रताप होते तो मुकाबला इंडिया-जापान जैसा होता। उनके बयान पर सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव ने पलटवार करते हुए इसे उनका दिमागी फितूर करार दिया।