फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाथरूम में बेहोश मिले सूबेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाथरूम में बेहोश मिले सेना के सूबेदार को साथी अस्पताल लाए। यहां इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना के गांव रायकोट निवासी जसवीर सिंह(44) सिखलाई रेजिमेंट सेंटर में सूबेदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह ट्रेनिंग सेंटर में थे। साथी कर्मचारियों ने उनको आवास के बाथरूम मेंं रात को 11 बजे बेहोशी की हालत में पाया। उनको सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात हवलदार एके परीडा की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर अमोद कुमार सिंह ने मामले की जानकारी ली। कर्नलगंज चौकी इंचार्ज जगदीश वर्मा ने परिजनों को सूचना देने के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर आमोद सिंह ने बताया कि सूबेदार की मौत की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें