फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विजिलेंस का छापा; 60 हजार की रिश्वत लेते सब-रजिस्ट्रार और दलाल गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 08:31 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: सदर तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में शुक्रवार दोपहर विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 60 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सब-रजिस्ट्रार और एक निजी कर्मचारी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार और धन उगाही के बड़े खेल का कानपुर विजिलेंस की टीम ने भंडाफोड़ कर दिया है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे विजिलेंस टीम ने अचानक उप निबंधक कार्यालय में छापेमारी कर उप निबंधक के इशारे पर घूस ले रहे एक निजी कर्मचारी को 60 हजार रुपये की नकदी के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने घूसखोर सब-रजिस्ट्रार अश्विन कुमार वर्मा और उनके सहयोगी निजी कर्मी जितेंद्र कुमार कुशवाहा को हिरासत में ले लिया है। इस बड़ी कार्रवाई से पूरी तहसील परिसर में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

विजिलेंस की कार्रवाई - फोटो : amar ujala

बैनामा करने के एवज में मांगी 60 हजार की घूस

विजिलेंस कानपुर के टीम प्रभारी और क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने इस बड़े ऑपरेशन का खुलासा करते हुए बताया कि एक पीड़ित शिकायतकर्ता ने बीते 22 मई 2026 को कानपुर सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया था कि सदर तहसील के मौजा कंदरौली बांगर की आराजी गाटा संख्या 440 और 443 में से 14.64 डिसमिल जमीन का बैनामा करने के एवज में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। बिना सुविधा शुल्क दिए रजिस्ट्री करने से साफ मना किया जा रहा था।

सब-रजिस्ट्रार गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

जाल बिछाकर निजी कर्मचारी को रंगे हाथों दबोचा, अफसर भी नपे

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक ने मामले की गोपनीय जांच कराई, जिसमें घूस मांगे जाने के आरोप शत-प्रतिशत सही पाए गए। इसके बाद शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर सदर तहसील भेजा गया। योजना के मुताबिक, जैसे ही शिकायतकर्ता ने उप निबंधक कार्यालय में तैनात उनके चहेते निजी कर्मचारी जितेंद्र कुमार कुशवाहा को केमिकल लगे 60 हजार रुपये थमाए, वैसे ही आसपास सादे कपड़ों में मुस्तैद विजिलेंस टीम ने उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। तलाशी लेने पर जितेंद्र के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद हो गई। पूछताछ में आरोपी कर्मचारी ने कुबूल किया कि उसने यह रकम सब-रजिस्ट्रार के कहने पर ही ली थी।

http://



हिरासत में लेकर कानपुर रवाना हुई टीम, मुकदमा दर्ज

इस सीधे बयान और रंगे हाथों बरामदगी के बाद विजिलेंस टीम ने सब-रजिस्ट्रार सदर अश्विन कुमार वर्मा और उनके दलाल की भूमिका निभा रहे निजी कर्मी जितेंद्र कुमार कुशवाहा को तुरंत हिरासत में ले लिया। टीम दोनों को पहले स्थानीय कोतवाली लेकर गई, जहां जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर मुख्यालय ले जाया गया।

विज्ञापन

क्या बोले विजलेंस के अधिकारी 
विजिलेंस सीओ प्रदीप कुमार के अनुसार: भ्रष्टाचार के खिलाफ इस जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान थाना कानपुर में दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी  दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें