फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवेचनाओं में लापरवाही करने पर दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मंडी समिति के उपनिदेशक से 1.26 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में क्राइम ब्रांच के दरोगा सुधीर कुमार को निलंबित किया गया। आरोप है कि उपनिदेशक के अलावा एक मामले में सुधीर कुमार ने सरसरी विवेचना की थी। इस कारण पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दरोगा ने दोनों ही मामलों में एफआर रिपोर्ट लगाने के साथ ही फ्रीज खाते को दोबारा चालू कराने के लिए बैंक को मेल तक कर दिया था। बता दें कि वर्ष 2020 में उपनिदेशक ने गाजियाबाद के राजीव कपूर व उनके परिवार के तीन लोगों के अलावा एक बैंक प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ नौबस्ता थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। जांच तत्कालीन दरोगा सुधीर कुमार कर रहे थे। बताया जाता है कि दरोगा ने एफआर लगाकर बैंक को भी मेल किया था। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार ने बताया कि फिलहाल सीपी के निर्देश पर सुधीर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें