फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डांसर पर रुपये उड़ाने में दरोगा निलंबित, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई

Mon, 02 Mar 2020 08:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में कार्यक्रम में नर्तकी पर अश्लीलता से रुपये उड़ाने व नाचते दरोगा का वीडियो वायरल होने पर महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी प्रशांत वर्मा ने प्रकरण संज्ञान में लेकर दरोगा सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी है।
विज्ञापन


दो सिपाहियों के भी इसमें शामिल होने की चर्चा रही। घटना हुसैनगंज थानाक्षेत्र के तिवारीपुर मुहल्ले की है। रविवार रात गांव के संकठा चौरसिया के पौत्र का मुंडन संस्कार था। कार्यक्रम में नर्तकी भी बुलाई गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

वायरल वीडियो में वर्दी पहने हुसैनगंज थाने में तैनात दरोगा सुरेंद्र कुमार को युवाओं की भीड़ में शामिल होना दिखाया गया है। नर्तकी स्टेज पर डांस कर रही है। तभी स्टेज पर पहुंचे दरोगा ने अश्लील तरीके से रुपये उड़ाए और नर्तकी को रुपये पकड़ाए।

वर्दी में होने की वजह से एसपी प्रशांत वर्मा ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया। एसपी ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर आचरण नियमावली के तहत जांच बैठा दी है। दरोगा के साथ कोई दूसरा सिपाही भी था या नहीं, इसकी भी जांच करने को टीम से कहा गया है। जो भी इस कृत्य में शामिल रहा होगा उसके खिलाफ विभागीय कड़ी कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें