फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसडी से करें पढ़ाई, आवेदन शुरू, 15 अप्रैल तक मौका

Sun, 24 Mar 2019 12:34 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) ने ड्रामैटिक आर्ट्स में तीन साल के डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। कोर्स की शुरुआत पांच अगस्त से होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अप्रैल है। इच्छुक अभ्यर्थी एनएसडी की आधिकारिक वेबसाइट nsd.gov.in के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


एडमिशन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्र वर्कशॉप सत्र के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक प्रवेश प्रक्रिया देशभर के 12 केंद्रों पर छह मई से 16 जून तक चलेगी।

पांच दिन की होगी वर्कशॉप 
प्रारंभिक प्रक्रिया पास करने वाले अभ्यर्थियों को एक से पांच जुलाई तक दिल्ली में आयोजित वर्कशॉप में शामिल होना होगा। फाइनल राउंड के लिए अभ्यर्थियों को यात्रा खर्च का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद एडमिशन के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों एनएसडी दिल्ली में फिटनेस टेस्ट से भी गुजरना होगा, फिर फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिशन के लिए यह जरूरी
अभ्यर्थी के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री जरूरी है। साथ ही उन्हें हिंदी और अंग्रेजी का भी बेहतर ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा कम से कम छह थियेटर प्रोडक्शन में प्रतिभाग कर चुके हों।

उम्र हो 18 से 30 वर्ष के बीच
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयुसीमा 30 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयुसीमा में पांच वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

ये दस्तावेज भी जरूरी
थियेटर अनुभव का प्रमाण पत्र और तीन थियेटर एक्सपर्ट्स की सिफारिश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें