फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कॉमर्स विषयों का करें गहन अध्ययन, मिलेंगे अच्छे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक हासिल करने के लिए कॉमर्स के छात्रों को अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स और बिजनेस स्टडीज विषयों की नियमित तैयारी करनी चाहिए। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन के प्रवक्ता सिमरनजीत सिंह ने बताया कि अकाउंटेंसी में जर्नल, लेजर, फाइनल अकाउंट्स, पार्टनरशिप और कंपनी अकाउंट्स जैसे अध्यायों का बार-बार अभ्यास आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संख्यात्मक प्रश्नों में प्रत्येक स्टेप साफ-साफ लिखने से छात्रों के अंक बढ़ते हैं।इकोनॉमिक्स विषय में परिभाषाओं, ग्राफ और मुख्य सिद्धांतों को समझकर लिखना चाहिए। सांख्यिकी वाले भाग में फार्मूलों का अभ्यास महत्वपूर्ण है। बिजनेस स्टडीज में महत्वपूर्ण परिभाषाओं, हेडिंग-सबहेडिंग और पॉइंट-वाइज उत्तर लिखने से प्रस्तुतीकरण बेहतर होता है और परीक्षक पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ध्यान

रोज कम से कम 2-3 घंटे कॉमर्स विषयों की नियमित पढ़ाई करें।

महत्वपूर्ण प्रश्न और पिछले वर्षों के पेपर हल करें।

उत्तर लिखते समय साफ-सुथरी प्रस्तुति और सही हेडिंग का प्रयोग करें।

रिवीजन के लिए छोटे-छोटे नोट्स बनाएं।

परीक्षा से पहले अच्छी नींद लें।



सिमरनजीत सिंह

प्रवक्ता - वाणिज्य

ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, जवाहर नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें