फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डिग्री के साथ उद्योगों में काम सीखेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं होगा बल्कि पढ़ाई के साथ उद्योग में काम सीखने का अवसर भी मिलेगा। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में मंगलवार को बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग और विवि की ओर से आयोजित उद्योग-संस्थान बैठक में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना और अप्रेंटिसशिप संबद्ध डिग्री कार्यक्रम से जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल और कार्यक्षमता विकसित करना है। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम के तहत स्नातक और डिप्लोमा कर चुके विद्यार्थियों को उद्योगों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाती है। यानी विद्यार्थी कक्षा में पढ़े विषयों को सीधे कार्यस्थल पर सीख और लागू कर सकेंगे। कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, डीन एकेडमिक्स प्रो. बृष्टि मित्रा, प्रो. विशाल अवस्थी, प्रो. राकेश के. द्विवेदी, प्रो. आलोक कुमार समेत शिक्षक, अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें