फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विद्यार्थियों को सामाजिक परिवर्तन के लिए दिलाए पांच संकल्प

Sun, 14 Dec 2025 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। पंच परिवर्तन भावना विषय पर शनिवार को सिकंदरा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व गुरदही के राम लखन इंटर काॅलेज में जागरूकता गोष्ठी आयोजित किया। गोष्ठी में पोरवाल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनिल पोरवाल ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को सामाजिक परिवर्तन के लिए पांच संकल्प दिलाएं।
विज्ञापन

इस दौरान पांच परिवर्तन विषय पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्व की भावना एवं कुटुंब प्रबोधन पर खुद तो कार्य करना ही चाहिए, साथ ही समाज को इन कार्यों के लिए प्रेरित करना चाहिए। इन पांच परिवर्तनों को जीवन में अपनाकर आप राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। उन्होंने पर्यावरण पर कहा कि सभी को पर्यावरण का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कर्तव्यों का पालन करते पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना चाहिए, सभी छात्र छात्राएं अपनी आदतों में छोटे-छोटे सुधार करके पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकते है। सभी को चाहिए कि घरों में अनावश्यक रूप से चल रहे पंखों, बल्ब, को बंद करें, जिससे हजारों टन कोयले की राष्ट्र को बचत भी होगी और कोयले से उत्सर्जित होने वाली जहरीली गैसों से पर्यावरण संरक्षित होगा। कार्यक्रम में पोरवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अरविंद द्विवेदी, डॉ.असलम खान, शिक्षक बृजेंद्र कटियार, अभिषेक कटियार, गोविंद कुमार, शिवम शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें