रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपते छात्र।
- फोटो : छात्र
कानपुर। सीएसजेएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में एलएलएम की छात्रा को अनुचित लाभ देने के मामले में एकतरफा कार्रवाई से नाराज छात्रों ने रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने कहा कि मामले में निदेशक डॉ. पंकज द्विवेदी पर तो कार्रवाई की गई लेकिन दोषी छात्रा पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। छात्रों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करने की मांग की।
दोष सिद्ध होने पर विवि अधिनियम एवं परीक्षा आचरण संहिता के तहत कठोर कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर विवि के पूर्व अध्यक्ष आशीष यादव, सौरभ मैसी, आदित्य, आकाश, रतन, अर्जुन, अक्षय, रविंद्र, अभि उदय, वैभव, आभास, निखिल, गौरव आदि मौजूद रहे।