फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मंडलीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। कस्बा स्थित सूर्या पब्लिक स्कूल में 69वीं मंडलीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कानपुरनगर, औरैया, फर्रुखाबाद और इटावा जिलों के प्रतिभागी छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख शैलेंद्र सिंह कछवाह और विद्यालय प्रबंधक विजय लक्ष्मी सचान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में 56 किग्रा में फर्रुखाबाद के विष्णु, 60 किग्रा में कानपुरनगर के शिवांश गौतम, 65 किग्रा में कानपुरनगर रचित यादव, 71 किग्रा में औरैया के शिवम यादव, 79 किग्रा में प्रवीण कुमार, 88 किग्रा में अमन सिंह, 98 किग्रा में रजत यादव कानपुरनगर प्रथम रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में 60 किग्रा भार वर्ग में ऋषि शर्मा, 65 किग्रा में आदर्श कुमार, 71 किग्रा में विशाल सचान, 79 किग्रा में प्रतीक सचान, 88 किग्रा में प्रतीक सिंह, 98 किग्रा में आयुष, 110 किग्रा में आदित्य निगम प्रथम रहे।

अंडर 17 बालिका वर्ग के 53 किग्रा भार वर्ग में सोनम, 40 किग्रा में आदिति, 48 किग्रा में अंजली, 58 किग्रा में वंदना, 63 किग्रा भार वर्ग में रोशनी प्रथम रहीं। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग के 53 किग्रा भार वर्ग में सीता, 58 किग्रा में वैष्णवी, 63 किग्रा में मोनम, 48 किग्रा में मुस्कान, 69 किग्रा में दिशा, 71 किग्रा में तनवी साहू कानपुरनगर प्रथम रहीं।
विज्ञापन

इस माैके पर अनिल सचान, उदय प्रताप सिंह औरैया, सिल्की मिश्रा फर्रुखाबाद संतोष त्रिपाठी, शिववरदानी, अंकित सचान, आशीष कुमार, ज्ञान सिंह, रमेश चंद्र गोस्वामी, विवेक निगम, योगेश सचान, सुमन, नीलम त्रिवेदी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें