नारी सशक्तिकरण रैली में नजर आई अलग-अलग स्कूलों की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
यूपी सरकार और अमर उजाला की पहल पर शुक्रवार को नानाराव पार्क से ग्रीनपार्क तक नारी सशक्तीकरण के लिए विशाल रैली निकाली गई। रैली के दौरान शहर के तमाम इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेज से लगभग तीन हजार छात्राओं ने तीन किलोमीटर तक पैदल मार्च कर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओंं को जन-जन तक पहुंचाया।
एसएसपी शलभ माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
यूपी सरकार और अमर उजाला की पहल पर विशाल रैली निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
नानाराव पार्क से डीएम कौशलराज शर्मा, सीडीओ अरुण कुमार और एसएसपी शलभ माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल हजारों छात्राएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वूमेन पावर हेल्प लाइन -1090, किशोरी सुरक्षा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, लैपटॉप, कन्या विद्या धन, आशा ज्याति योजना, महारानी लक्ष्मीबाई अवार्ड, उज्ज्वला योजना, विधवा पेंशन, समाजवादी पेंशन, डायल-100 सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देती चलीं। नारे सुनकर लोग घरों से निकल आए राहगीर भी भव्य रैली देखने के लिए ठहर गए।
प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओंं ने महिलाओं का समग्र विकास और सशक्तीकरण किया
तेज धूप में भी नहीं रुके छात्राओं के बढ़ते कदम
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
छात्राओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओंं ने महिलाओं का समग्र विकास और सशक्तीकरण किया है। महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा के साथ ही सभी क्षेत्रों में सम्मान दिलाया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव, डीआईओएस कोमल यादव, डीआईओएस द्वितीय एसएन चौरसिया, एसोसिएट डीआईओएस संगीता सिंह, एसीएम डीके सिंह, एसीएम अंजूलता, एससीएम अंजू वर्मा, डिप्टी कलेक्टर वान्या सिंह ने रैली का मार्गदर्शन किया। रैली फूलबाग से बड़ा चौराहा, कचहरी चेतना चौराहा, सरसैय्या घाट चौराहा से जेल रोड होते हुए ग्रीनपार्क पहुंची। जहां पर आईजी जोन जकी अहमद, सीडीओ अरुण कुमार के संबोधन के बाद समापन हुआ।
रैली में ये स्कूल हुए शामिल
कानपुर शहर के तमाम स्कूलों ने लिया रैली में हिस्सा
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
रैली में ये स्कूल हुए शामिल
-जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज कैनाल रोड की एक हजार छात्राएं शामिल हुई। इसमें स्कूल की प्रिंसिपल शशिबाला श्रीवास्तव के साथ ही शिक्षिकाएं रश्मि यादव, सपना कटियार, कामिनी शर्मा, अंजली सागर, किरन सोनकर, ज्योति गुप्ता, संगीता दिवाकर, सारिका गुप्ता, पूजा, प्रीति द्विवेदी रहीं।
-एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज, माल रोड की 800 छात्राएं रैली में शामिल हुईं। इसके साथ ही प्रिंसिपल पुष्पा त्रिपाठी, सुधा पाठक, अर्चना कुरील, अर्चना चौहान, इंदु चक, सुप्रिया मिश्रा, प्रियंका श्रीवास्तव, मधुलिका शुक्ला, रजनीश कटियार, ज्याति यादव, गीता पांडेय, पुष्पलता शुक्ला, मनीषा, आनंदिता, भावना रहीं।
-बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कॉलेज से सुजाता पांडेय, सरिता बाजपेई, दीप्ति चतुर्वेदी, सर्वेश त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
-कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस से शिक्षिका सुनीता मिश्रा, सीमा, पूजा सिंह, रजनी त्रिवेदी, सीमा सोनकर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
-दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज की एससीसी कैडेट से डॉ. शुब्रा राजपूत ने 40 एनसीसी कैडेट ने रैली को गाइड करने के साथ ही छात्राओं को उत्साहित किया।
-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) चुन्नीगंज की प्रिंसिपल आशालता एक हजार से अधिक छात्राओं के साथ रैली में शामिल हुईं। इसमें स्कूल की शिक्षिका सुमन शुक्ला, अंजू, शुभी पांडेय, प्रेरणा मिश्रा, दीप्ति, नीतू, मोनिका मिश्रा, नीलम यादव, प्रियंका अहिरवार, प्रतिमा यादव सहित अन्य शिक्षिकाएं रहीं।
-राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककरहिया घाटमपुर की प्रधानाध्यापिका किरन सचान, कासिमपुर से शशि प्रभा, प्रीति दुबे, अनुभा मिश्रा, राजकीय पालीटेक्निक से अतुल राय, अनुपम यादव, आशा यादव ने रैली को सफल बनाने में विशेष सहयोग किया।
-ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज, बिराहना रोड स्कूल की प्रिंसिपल शशि सचान और शिक्षिकाएं रैली में शामिल हुईं।
-महिला महाविद्यालय किदवई नगर की एनएसएस की छात्राएं भी रैली में शामिल हुईं। इसमें डॉ. शबा यूनुस, डॉ. भावना 25 छात्राओं के साथ रैली में शामिल हुईं।
बीएनएसडी का बैंड रहा आकर्षण का केंद्र
रैली में वाद्य यंत्र बजाते छात्र
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बीएनएसडी का बैंड रहा आकर्षण का केंद्र
रैली में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बेनाझाबर का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। बैंड दल में शामिल 50 स्टूडेंटों की टोली ने वाद्ययंत्रों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मदरसे की छात्राएं भी हुईं शामिल
मदरसा अंसार जूनियर हाई स्कूल निसवां (गर्ल्स) और मदरसा तालिमुल कुरान से कई छात्राएं और शिक्षकों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें जरीन बेगम, फजल अहमद, गुलाम अहमद प्रमुख रूप से रहीं।
मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई
रैली समापन के दौरान ग्रीनपार्क में सीडीओ अरुण कुमार ने स्टूडेंटों, टीचरों और वहां मौजूद सभी लोगों को मतदान करने, वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने के साथ ही पड़ोसी और सगे संबंधियों को मतदान के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई।
छात्राओं को बताई 1090 की ताकत
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने रैली में शामिल सभी छात्राओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन की जानकारी दी। कहा कि अब आपको डरने की जरूरत नहीं हैं, आप को कोई परेशान करता है तो सीधे 1090 डायल करके शिकायत करिए। शिकायत दर्ज होते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। शिकायतकर्ता का नाम, पता भी गुप्त रखा जाएगा।
घटना को छिपाएं नहीं: आईजी
आईजी जोन जकी अहमद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपने साथ होने वाले अपराध को छिपाएं नहीं बल्कि फौरन पुलिस, डायल-100, वूमेन हेल्प लाइन 1090 पर शिकायत करें। इसके साथ ही एसएसपी, डीआईजी और मुझसे सीधे मिलकर भी शिकायत कर सकती हैं।
-नारी सशक्तीकरण के लिए यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है। महिलाओं और बेटियों को अपने अधिकार के लिए जागरूक होने के साथ ही अपने हक के लिए खुद आगे आना होगा। किसी भी तरह की परेशानी होने पर सीधे विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें, तत्काल सुनवाई होगी।
-अरुण कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
नारी सशक्तीकरण के लिए रैली शानदार पहल है, अब महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। इसकी झलक भी रैली में देखने को मिली।
-कौशल राज शर्मा, डीएम
समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पुलिस की है, जिसके लिए हम निरंतर प्रयासरत रहते हैं। महिलाओं को भी जागरूक होना होगा। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं में जागरूकता को बढ़ाने का माध्यम बनते हैं।
शलभ माथुर, एसएसपी
समाज में महिलाएं शिक्षा के माध्यम से हर स्तर पर आगे आ रही हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को संगठित होकर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। शिक्षित और जागरूक महिला बेहतर समाज का निर्माण कर सकती है।
-कोमल यादव, डीआईओएस
-अमर उजाला ने रैली के माध्यम से नारी सशक्तीकरण की अनूठी पहल की है। रैली के माध्यम से समाज को जागरूक करने का काम किया है।
-एसएन चौरसिया, डीआईओएस द्वितीय