फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीपीएन कॉलेज में 65 फीसदी अंक वाले छात्रों को बीए में मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पीपीएन डिग्री कॉलेज में दाखिले के लिए पहली मेरिट कट ऑफ सूची जारी कर दी गई है। बीए में सामान्य श्रेणी में 65 फीसदी अंक पाने वाले छात्र दाखिला ले सकते हैं। 17 मई को विवि की वेबसाइट पर भी सूची जारी कर दी जाएगी। छात्रों को 19 से 21 मई तक दाखिला लेना होगा। इसके बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी। कॉलेज में 30 जून तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। अगर सीटें बचती हैं तो 31 जुलाई तक आवेदन और प्रवेश होंगे। हालांकि कक्षाएं एक जुलाई से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

पीपीएन कॉलेज में 15 मई से दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पीपीएन को छोड़कर शहर के अन्य कॉलेजों ने पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला देना शुरू कर दिया है। कॉलेज की ओर से बीए, बीकॉम और बीए की पहली कट ऑफ सूची जारी कर दी गई है। बीकॉम में सामान्य श्रेणी में 75 फीसदी या इससे अधिक, ओबीसी कैटेगरी में 70 फीसदी या उससे अधिक और एससी-एसटी कैटेगरी में 65 फीसदी या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्रों को प्रवेश मिलेगा।
बीएससी में सामान्य श्रेणी में 70 फीसदी या उससे अधिक, ओबीसी में 65 फीसदी या उससे अधिक, एससी-एसटी कैटेगरी में 60 फीसदी या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्र दाखिला ले सकते हैं। बीए में सामान्य श्रेणी में 65 फीसदी या उससे अधिक, ओबीसी में 60 फीसदी या उससे अधिक और एससी-एसटी श्रेणी में 55 फीसदी या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्र दाखिला ले सकते हैं। प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि पहली मेरिट कट ऑफ सूची के आधार पर 19 से 21 मई तक छात्रों को दाखिला मिलेगा। इसके बाद अगर सीटें बचती हैं तो दूसरी मेरिट कट ऑफ सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


यूपी, सीबीएसई और सीआईएससीई के नतीजे जारी होने के बाद विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में सीधे प्रवेश चल रहे हैं। क्राइस्ट चर्च, डीएवी, डीबीएस, डीजी, वीएसएसडी, कानपुर विद्या मंदिर, महिला महाविद्यालय, एसएन सेन, बीएनडी सहित कई कॉलेजों में सीधे प्रवेश दिए जाएंगे। कॉलेज में दाखिले से पहले छात्रों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद वे प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें