फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में संघर्ष, टीचर घायल

Sat, 19 Sep 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्रा में छेड़खानी को लेकर आस-पास स्थित दो इंटर कॉलेजों के छात्रों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। दोनों ओर से पथराव होने के बाद हाकी, लोहे के राडों से बीच सड़क पर मारपीट हुई जिससे राहगीरों में भगदड़ मच गई। बीच-बचाव में शिक्षक आए तो वे भी लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर दो तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बवाली छात्र फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल छात्र और शिक्षकों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि दो शिक्षकों और करीब आधा दर्जन छात्रों को चोटें आई हैं।  

शुक्रवार दोपहर नौबस्ता स्थित मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल के 30-40  छात्रों ने शिवाजी इंटर कॉलेज के पीछे वाले गेट के पास मौजूद वहां के छात्रों को घेर लिया। अभी मदर टेरेसा के छात्र शिवाजी के छात्रों पर भारी पड़े ही थे कि शिवाजी कॉलेज से भी लड़के निकल आए और बीच सड़क पर मारपीट व पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन


पथराव थमा तो हाकी, डंडे और लोहे की राडों से छात्रों के बीच मारपीट होने लगी। बवाल की जानकारी मिलते ही टेरेसा के शिक्षक अभिषेक और विशाल बीचबचाव को आए तो शिवाजी कॉलेज के छात्रों ने उन्हें पीटकर लहूलुहान कर दिया। सड़क पर करीब 20 से 25 मिनट तक छात्रों के बीच संघर्ष होता रहा, इसके बाद नौबस्ता और बर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बवाली छात्र फरार हो चुके थे।

पुलिस ने दोनों घायल शिक्षकों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और टेरेसा के घायल छात्र मोहसिन, प्रखर, देवांग सिंह, दानिश, रोहित सिंह, ऋषभ की भी मरहम पट्टी कराई गई। सीओ गोविंद नगर विशाल पांडेय का कहना है कि अगर स्कूल प्रबंधकों की ओर से तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन पहले भी हुई थी मारपीट
अस्पताल में भर्ती टेरेसा के घायल छात्रों ने बताया कि दो दिन पहले शिवाजी के लड़कों ने उनकी स्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी की थी, इसको लेकर मामूली मारपीट हुई थी, लेकिन इसके बाद भी शिवाजी के छात्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे, जिस कारण शुक्रवार को संघर्ष हुआ।

अभिवावकों की भीड़ भी पहुंची कॉलेज
जैसे ही दोनों कॉलेजों के छात्रों के बीच मारपीट की खबर फैली तो दोनों ही स्कूलों के छात्रों के अभिवावकों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। सड़क पर बिखरे ईंट पत्थर देख अभिवावकों का भी कलेजा कांप उठा।
विज्ञापन


सीमा विवाद में फंसी पुलिसिया कार्रवाई
दोनों कॉलेज नौबस्ता थाना क्षेत्र में आते हैं। मारपीट करते हुए छात्रों का हुजूम नहर पट्टी पर
आ गया जो बर्रा क्षेत्र में पड़ती है। जिसके चलते दोनों ही थानों की पुलिस कार्रवाई से पल्ला झाड़े
हुए है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें