फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में फेल होने पर छात्र-छात्राएं आंदोलन पर आमादा, जानबूझकर ऐसा करने का लगाया आरोप

Tue, 05 Jun 2018 07:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक पर धरना देते बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा भारी संख्या में छात्र-छात्राओं को फेल करने पर छात्र आंदोलन पर आमादा हो गए हैं। आए दिन विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी श्रृंखला में सोमवार को यहां भी छात्र-छात्राओं ने धरना-प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी पर परीक्षार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने के आरोप लगाए। मांग की कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। मूल्यांकन पुन: कराया जाए। 
विज्ञापन



यूनिवर्सिटी के परीक्षाफल में अबकी भारी संख्या में छात्र-छात्राओं को अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। तमाम छात्र-छात्राओं को तो अंक के नाम पर सिर्फ शून्य मिला है। यह स्थिति यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी महाविद्यालयों की है। सोमवार को सुबह यहां पंडित जेएन डिग्री कालेज परिसर में एकत्रित हुए छात्र-छात्राओं ने इस मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन किया। यूनिवर्सिटी के खिलाफ नारे लगाए।

छात्र-छात्राओं का जत्था जुलूस की शक्ल में महाविद्यालय से कुछ दूरी पर स्थित महाराणा प्रताप चौक पहुंचा। यहां सड़क पर धरना देकर और मानव श्रृंखला बनाकर आवागमन ठप कर दिया। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों ने जान-बूझकर कम नंबर दिए हैं। इससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण हुए हैं और उनके कॅरियर पर आंच आ रही है। 
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं के हंगामे पर अपर एसपी एलबीके पाल, पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी महाराणा प्रताप चौक पहुंचे और उन्हें समझाया लेकिन जाम खत्म नहीं हुआ। इस बीच बड़ी संख्या में यात्री वाहन व अन्य जाम में फंसे रहे। दोपहर करीब 12 बजे अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता राणा प्रताप चौक पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। कुलपति को संबोधित ज्ञापन लिया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसी के बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें