फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वंदनम में छात्रों ने किया माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान

विज्ञापन
वंदनम कार्यक्रम में लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। भारतीय संस्कृति, मूल्य शिक्षा और समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान ने रविवार को नवाबगंज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में वंदनम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अवधारणा मातृ-पितृ वंदन, आचार्य वंदन एवं अतिथि वंदन पर आधारित रही जिसे बच्चों ने साकार किया। इस अवसर पर 51 परिवारों के बच्चों ने अपने माता-पिता का वंदन किया, लगभग 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का सम्मान किया और मंच पर उपस्थित 21 अतिथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में हिंदू समाज के साथ मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, आचार्यों और मंच पर उपस्थित अतिथियों को साष्टांग प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के महासचिव नवेंदु शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी सोमकांत, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश त्रिपाठी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि माता-पिता और गुरु का वंदन न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से यह शरीर और मन को ऊर्जा प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन आर्ची बाजपेई एवं डॉ. ओ.पी. पाठक ने किया। इस अवसर पर राहुल कुमार मिश्रा, कर्नल बी.एस. राठौड़, संजीव दीक्षित, आशीष त्रिपाठी, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें