चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के छात्रों के लिए खुशखबरी है। आने वाले दो माह में विश्वविद्यालय के कई छात्रों को विदेश भ्रमण करने का मौका मिलेगा। वहां पर ये विदेशी कृषि तकनीक सीखेंगे।
प्रदेश के कृषि एवं कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यह प्रस्ताव पिछले दो माह से शासन में लंबित था। दरअसल विश्वविद्यालय को इंडियन काउंसिल फॉर एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर) ने नेशनल एग्रीकल्चरल हायर एजुकेशन प्रोजेक्ट के तहत तीन करोड़ रुपये की धनराशि दी है।
इसमें डेढ़ करोड़ रुपये से छात्रों और किसानों को विश्वविद्यालय में प्रशिक्षित कराना था और डेढ़ करोड़ रुपये से छात्रों और किसानों को विदेश में प्रशिक्षित करने के लिए भेजना था। लेकिन शासन स्तर पर इसके लिए मंजूरी नहीं मिल रही थी।